कारोबार
Indigo के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, जानिए किसे मिली अंतरिम कमान
इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने फ्लाइट कैंसिलेशन के तीन महीने बाद इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह राहुल भाटिया को अंतरिम सीईओ बनाया गया है। एल्बर्स के कार्यकाल में इंडिगो ने 10 अरब डॉलर का राजस्व हासिल किया और बेड़े को 440 विमानों तक बढ़ाया, लेकिन दिसंबर 2025 में बड़ा परिचालन संकट आया, जिससे 3 लाख यात्री प्रभावित हुए .
LPG की कीमतों में बढ़ोतरी से हाहाकार...पटना से दिल्ली तक इस रेट में मिल रहे गैस सिलेंडर, जानें नए दाम
मिडिल ईस्ट में तनाव का असर पूरी दुनिया में दिखने लगा है. भारत में भी ईंधन और एलपीजी की कीमतों में तेजी उछाल आई है. तेल कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. जिससे आम लोगों के साथ ही साथ होटल के कारोबार पर भी असर पड़ा है.
भारत की ब्रह्मोस का जलवा! Indonesia ने खरीदी सुपरसोनिक मिसाइल, बढ़ेगी सैन्य ताकत
इंडोनेशिया ने भारत से ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली खरीदने के समझौते की पुष्टि की है, जिसे उसकी सैन्य क्षमता मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. यह मिसाइल अपनी तेज गति और सटीक हमले की क्षमता के कारण दुनिया की सबसे प्रभावी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में गिनी जाती है.
युद्ध से कच्चे तेल की कीमतों में आग...लेकिन चीन को 31 मार्च का इंतजार, जानें क्या है इसके पीछे का कारण ?
दुनिया में कच्चे तेल की कीमतें अचानक 110 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं. पिछले एक महीने में 56 प्रतिशत उछाल के बावजूद दुनिया का सबसे बड़ा तेल आयातक चीन पूरी तरह चुप है. इसके पीछे विशाल रणनीतिक भंडार, सस्ते सौदे और कूटनीतिक चालाकी है.
ईरान-अमेरिका की जंग में पाकिस्तान फंसा, ऑयल इंपोर्ट बिल 600 मिलियन डॉलर पहुंचा, वित्त मंत्री के उड़े होश
मिडिल ईस्ट का युद्ध बिना एक गोली चलाए ही पाकिस्तान को आर्थिक पटरी से उतार रहा है. कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों से मासिक आयात बिल $600 मिलियन तक पहुंच सकता है. वित्त मंत्री औरंगजेब गहरी चिंता में हैं और देश फिर IMF के सामने हाथ जोड़े खड़ा है.
जंग छिड़ी, मिसाइलें बरसीं...फिर भी सोना-चांदी के दाम क्यों गिरे? बाजार का अनोखा खेल!
सामान्य तौर पर जियो-पॉलिटिकल तनाव बढ़ने पर सोना-चांदी की कीमतें आसमान छूने लगती हैं, मगर इस बार चौंकाने वाला खेल हो रहा है. ईरान-इज़राइल-अमेरिका के बीच युद्ध के बावजूद सोमवार, 9 मार्च को वैश्विक बाजार में सोना और चांदी की कीमतें गिरावट पर हैं.
Global Oil Crisis: युद्ध के बीच कच्चे तेल की कीमतें $115 के पार, सप्लाई में आई बड़ी कमी
मध्य-पूर्व में बढ़ते युद्ध और ईरान के आसपास गहराते तनाव के कारण वैश्विक तेल बाजार में बड़ा संकट पैदा हो गया है. कच्चे तेल की कीमतें 115 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं और सप्लाई में आई बाधा से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हड़कंप मचा हुआ है.
होर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव के बीच राहत, भारत की ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा खतरा नहीं: सरकारी सूत्र
ईरान संकट के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में संभावित बाधा को लेकर चिंता जताई जा रही है, लेकिन सरकारी सूत्रों के अनुसार भारत की ऊर्जा आपूर्ति सुरक्षित है. भारत कई देशों से तेल आयात करता है और जरूरत पड़ने पर एलपीजी उत्पादन बढ़ाने व वैकल्पिक स्रोतों से आपूर्ति की व्यवस्था भी मौजूद है.